दीदी के पास गया था तो वहाँ बच्चों ने लेपटोप पर गाना सुनने के फरमाइश कर दी ! अब आजकल के बच्चों को तड़क भड़क भरे नए गाने ही पसंद आते हैं, पर यहाँ पर U2 के कुछ विडियो के अलावा देव आनंदजी के कुछ पुराने गाने ही पड़े थे पर मरता क्या न करता- गया डाउनलोड करने !
तो वहाँ पर एक अच्छी वेबसाइट मिली। ये जनाब अपने आप को हिन्दी मूवीज और गानों के मुरीद एक आस्ट्रेलियन बताते हैं। सही है गुरु , वहाँ बैठ कर हिन्दी म्यूजिक इंडस्ट्री का बैंड बजा रहे हो ! वैसे अपने को कोई एतराज नही है - आख़िर आप जनता जनार्दन की सेवा ही कर रहे हैं - लगे रहो DJ भाई ! :-)

यदि आप भी कभी मुझ जैसी विपदा मैं फसें , या फिर नए गाने सुनने का शौक रखते हों तो इन जनाब की सेवाओं का जरूर उपयोग करें। कॉपीराइट की टेंशन न लें !
अपडेट:
#######
एक पाठक ने यह टिप्पणी दी है..
"1-2 साइट्स और बता देता हूं, काम आयेंगी.. :)
www.apniisp.com (songs in .rm format, very small size)
www.123musiq.com
www.papuyaar.com
www.cooltoad.com"
.radioreloaded.com
शायद आपके काम आयें।
#######
मैंने पाया है कि कई पाठक इस पृष्ठ पर हिन्दी गानों की तलाश मैं आते हैं। एक वेबसाइट जिसका उपयोग मैं हिन्दी गानों को सुनने और डाउनलोड करने के लिए करता हूँ वह है - www.songs.pk - नाम से ही जाहिर है पाकिस्तानी वेबसाइट है। यहाँ लगभग सारे नए गाने मिल जायेंगे आपको - मजे करिए!





3 comments:
धन्यवाद जी.
1-2 साइट्स और बता देता हूं, काम आयेंगी.. :)
www.apniisp.com (songs in .rm format, very small size)
www.123musiq.com
www.papuyaar.com
www.cooltoad.com
Enjoy..
Heyy Dudes ...What happened to u Man...Hindi ke vidwaan!!!!!!!!!!!
Post a Comment